जप विधि

Giani Sant Singh ji Maskeen · प्रवचन · ੨੪ / ੯੦

जप विधि प्राय: जिज़ासु ओक प्रशन हर धरम प्रचारक के आगे करता है कि सिमरन की विधि #या है? सिमरन कैसे करे? बताने वाले जो कि अधिकतर तो इस प्रशन के उतर दवारा बिलकुल अनुभवहीन होते है, व सिमरन संबंधी उनकी अपनी कोइ }चि भी नहीं होती। सिरफ जवाब देने की मजबूरी के कारण जवाब देते है, जिससे रासता ढूंढने की जगह जिज़ासु और भटक जाता है व इस प्रकार अनेक भटकनों के पशचात थक कर, उब कर कह देता है कि कोइ रस नहीं है व परमातमा भी है कि नहीं, शक पैदा होता है। श्री गु} ग्रंथ साहिब जी बाणी के वह सागर है, जिसमें हर प्रकार के सवालों के जवाब शुध मोतियों की भांति जड़ित है।

सिरफ डुबकी लगाकर ढूंढने की मेहनत करनी है। बाणी को विचार भाव से पढना व सुनना इस कारण चाहिओ ताकि अंदर चल रहे सवालों का जवाब मिल सके: बाणी बिरलउ बीचारसी जे को गुरमुखि होइ॥ (अंग ९३५) मनुशय को जब पानी की तीव्र पयास लगी हो तो उसका रोम रोम पानी मांगता है व उसकी समरति में, समरण में पानी की याद चलती है व पानी की पयास पानी का चिंतन बन जाती है। इसकी प्रकार जब भोजन की भूख लगती है व भूख जब पीड़ित करती है तो भोजन याद का हिससा बन जाता है। भोजन की मांग हर व#त हरदय में चलने लग पड़ती है।

सतसंग किया हुआ तब ही सफल समझो, जब भूख पैदा हो जाओ व इस भूख से ओक दिन सतसंगी के हरदय में पयास पैदा हो जाती है तो फिर रसना सहज वाहिगु}-वाहिगु} का जाप करने लग पड़ती है। जैसे पयासा पानी-पानी करता है। आतमिक पयास चेतना वाहिगु}-वाहिगु} करती है। सो जपने की कोइ विधि नहीं है, अगर पयासा पानी-पानी का जाप कर रहा है तो यह कोइ पानी-पानी जपने की विधि का उपयोग नहीं कर रहा, अपितु पानी उसकी आवशयकता है, अब पानी उसकी जिंदगी है व पानी उसके प्राण में रम गया है। जीवन सार व जीवनाधार अकालपु}श परमातमा का जब बोध होता है तो फिर अपने आप रसना वाहिगु}-वाहिगु} जपती है।

यह कोइ विधि-विधान नहीं है। भ#त सिरमौर श्री कबीर जी भी कह रहे है कि कोइ विधि नहीं है: तजि भरम करम बिधि निखेध राम नामु लेही॥ गुर प्रसादि जन कबीर रामु करि सनेही॥४॥५॥ (अंग ६९२) ठफ़डे पानी का गिलास किसी के आगे रखें तो वह यह प्रशन करे कि पीने का ढंग बताअो तो कहना पड़ेगा कि इसे पयास नहीं लगी। यधपि छतीस प्रकार के सवादिशट पदारथ थाल में परोस कर किसी के आगे रखें तो वह यह कहे कि खाने का ढंग बताअो तो सपशट हो गया कि इसे भूख नहीं लगी। वरना भूखा आदमी लाज-शरम तयाग कर ओक रस खाने लग पड़ता है: भूखे खावत लाज न आवै॥ (अंग ६२९) जो भी सक़जन विधि विधान पूछते रहते है, उनके अंदर अभी भूख नहीं लगी, अभी पयास उतपंन नहीं हुइ: जिन कउ लगी पिआस अंम्रितु सेइ खाहि॥ (अंग ९६२) साचे नाम की लागै भूख॥ उतु भूखै खाइ चलीअहि दूख॥१॥ (अंग ९) भूखे का भोजन खाना ही विधि है।

पयासे का पानी पीना ही विधि है और जिज़ासु का नाम जपना ही विधि है। यहां ओक फिर प्रशन उतपंन हो सकता है। कोइ भोजन खा रहा है, कोइ पानी पी रहा है, दिख पड़ता है। कैसे पता चले कि इसके अंदर प्रभु पयास पैदा हो गइ है, और अगर वह जप रहा है तो कैसे जप रहा है तो इस संबंध में जो गु}बाणी ने सुझाव बताओ है, वह मैं पाठको के सामने रखने लगा हूं। जपने वालों पर जो रस बरसा है व उनहोंने जिस ढंग से रस को प्रगट करने की कोशिस की है वही धारमिक जगत में विधि विधान बन गओ है, गुरमत में इसका प्रगट होना इस प्रकार है: गुर घर में शबद सुरति के मेल की चरचा आम की जाती है।

जगदगुर, गुर नानक देव जी महाराज ने %यान को धुन से जोड़ने का उपदेश दिया है। %यान सुरति व धुन आवाज शबद है। जो आवाज, धुन में %यान जोड़ता है। धुनि महि धिआनु महि जानिआ गुरमुखि अकथ कहानी॥३॥ (अंग ८७९) धुन में %यान, जोड़ना, वासतविक धुन को सुनना है। सुनना ही %यान जोड़ना है, सतय तो यह है कि %यान के बिना तो सुना ही नहीं जा सकता। ओक सक़जन बोल रहा होता है, दूसरा सुन रहा है तो अचानक सुनने वाला कह देता है कि मिग़ यह बात पुन: कहना, मैने नहीं सुनी। पर #यों नहीं सुनी, तो कहता है मेरा %यान कहीं और चला गया था।

सो धुन में %यान नहीं तो सुना नहीं जा सकता। मति विचि रतन जवाहर माणिक जे इक गुर की सिख सुणी॥ (जपुजी साहिब) सुनकर ही सिध, पीर, सुर नाथ बनता है, व सुनने से ही सारे पाप कट जाते है, व परमसुख की प्रापति होती है: नानक भगता सदा विगासु॥ सुणिऐ दूख पाप का नासु॥८॥ (जपुजी साहिब) सामूहिक बंदगी में, संगत में बैठे सिरफ कीरतन को सुनना है। शबद का भावारथ अगर नहीं भी आता तो भी सुनने में %यान लगाना है, ताकि शबद कानों दवारा भीतर प्रवेश कर सके।

ਲਿਖਤਾਂ ਜਿਵੇਂ ਮਿਲੀਆਂ, ਉਵੇਂ ਹੀ। ਗੁਰਬਾਣੀ ਦਾ ਪਾਠ ਸਦਾ BaniDB ਤੋਂ। ਗ਼ਲਤੀ ਦੱਸੋ